बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी विधानसभा पथरदेवा की ब्लॉक इकाई का मासिक बैठक रविवार को शाहपुर शुक्ल में सम्पन्न हुई।इस दौरान बैठक में ब्लॉक सेक्टर जोन की समीक्षा संगठन की मजबूती और वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन ने पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव सहित वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राकेश शुक्ला एवं संचालन ब्लॉक महासचिव डॉ मंजर ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,वरिष्ठ सपा नेता संजय कुमार मल्ल,विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय, भगवती मिश्रा,सुभाष पाठक,मुराद अहमद,रामनिवास सिंह,मुकेश सिंह,डॉ हैदर,कमलेश यादव,मुशर्रफ आदि मौजूद रहे।
पंचांग 26 दिसंबर 2025 | शुक्रवार का विस्तृत हिन्दू पंचांग (Panchang 26/12/2025) 📜 आज का…
हिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को देगा दिशाहिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद परिसर…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का…