सड़क के किनारे अतिक्रमण बना हादसों की वजह, प्रशासन मौन
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल कस्बे में गुरुवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब सात बजे कोतवाली के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर एक बंदर चढ़ गया। उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी,जिससे करंट लगने पर बंदर बुरी तरह झुलस गया और तड़पते हुए मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन बिजली कटने से पहले ही बंदर ने दम तोड़ दिया। बाद में ट्रांसफार्मर से शव नीचे उतारा गया। इस दौरान कई बंदर वहां इकट्ठा हो गए। जिससे शव को ट्रांसफार्मर से उतारने में ग्रामीण सहित कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास ही एक फल की दुकान है, जिसकी ओर आकर्षित होकर बंदर वहां पहुंचा था। लोगो ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर ठेला, रेड़ी और खुमचे की दुकानें लगी हुई हैं, जिससे रास्ता संकरा व अव्यवस्थित हो गया है। यही वजह है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं घट रही हैं।
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है। सड़क के किनारे अव्यवस्था और अतिक्रमण न सिर्फ यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटवाकर व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…