आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध मोनिका रानी

राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने की बैठक

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)lलोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी l निर्वाचन कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता एवं अन्य प्राप्त नवीनतम निर्देशों से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित l बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है । आदर्श आचार संहिता का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि दोस्ताना माहौल में निर्वाचन लड़ें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का स्वयं भी अध्ययन कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करायें । आदर्श आचार संहिता की अनदेखी को कतई अनदेखा नहीं किया जायेगा। सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियॉ पूर्ण कर ली गयी हैं। मतदान केन्द्रों पर आयोग की मंशानुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत प्राविधान लागू हो गये हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 56-बहराइच (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु चतुर्थ चरण में होने वाले निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल 2024 को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 25 अप्रैल 2024 होगी। नामांकन-पत्रों की जॉच का कार्य 26 अप्रैल 2024 को होगा जबकि नामांकन पत्रों को वापस लेने की तिथि 29 अप्रैल 2024 निर्धारित है। मतदान 13 मई 2024 को सम्पन्न होगा तथा मतगणना का कार्य 04 जून 2024 किया जायेगा ।इसी प्रकार 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु पंचम चरण में होने वाले निर्वाचन की अधिसूचना 26 अप्रैल 2024 को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 03 मई 2024 होगी। नामांकन-पत्रों की जॉच का कार्य 04 मई 2024 को होगा जबकि नामांकन पत्रों को वापस लेने की तिथि 06 मई 2024 एवं 20 मई 2024 को मतदान सम्पन्न होगा तथा मतगणना का कार्य 04 जून 2024 को सम्पन्न होगा ।
डीएम व एसपी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहते हुए सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रचार-प्रसार का कार्य करें। प्रचार-प्रसार के दौरान कोई ऐसा कार्य कतई न करें जिससे किसी व्यक्ति, वर्ग अथवा समुदाय की भावना को ठेस पहुॅचे। उन्होंने पुन कहा कि सरकारी मशीनरी पूरी निष्पक्षता के साथ अपना कार्य करेगी । इसके लिए निर्वाचन कार्य में लगे हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर दिये गये हैं। उन्होंने विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुसार कलेक्ट्रेट में सिंगल विन्दो की स्थापना की गई जिसकी नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव,नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभागर,वरिष्ठ कोषाधिकारी व अन्य अधिकारी,भाजपा से सुनील श्रीवास्तव व रणविजय सिंह,सपा से जफर उल्लाह खॉ ‘बन्टी’,बसपा से अजय कुमार गौतम व अशर्फी लाल गौतम,कांग्रेस से गोपीनाथ,अपना दल एस केे गिरीश पटेल मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बीबीएयू की बड़ी छलांग, 80 पायदान ऊपर पहुंचा विश्वविद्यालय

दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी 37 स्थान का सुधार, देश के 325 संस्थानों में…

4 minutes ago

दो साल में ही जर्जर होने लगा सरकारी नलकूप, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; किसानों ने किया प्रदर्शन

तकनीकी जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग, अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच…

8 minutes ago

5000 मीटर की दौड़ में विद्यासागर ने मारी बाजी, साइकिल जीतकर जमाया कब्जा

दीपावली पर आयोजित जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में यूपी और बिहार के धावकों…

8 hours ago

भयमुक्त देवरिया की पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…

10 hours ago

10 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं इन महान हस्तियों के जन्मदिन, किसी ने बदली धर्म की धारा तो किसी ने बनाई देश में नई पहचान

विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…

10 hours ago

10 नवंबर का इतिहास: मोटरसाइकिल से लेकर विंडोज तक, आज के दिन दुनिया में हुए ये बड़े बदलाव

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…

11 hours ago