धूमधाम से निकला जुलूस मोहम्मदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पटेल नगर मदरसा मेराजुल उलूम से जुलूस मोहम्मदी का जुलूस पटेल नगर होते हुए जहाज घाट, थाना घाट , बड़ी मस्जिद दर्जी टोला होते हुए मुख्य सड़क से रुद्रपुर रोड वाईपास, देवरिया रोड बाईपास से पुराना बरहज होते हुए, नाका मस्जिद के पास सलाम पढ़ा गया। जुलूस के दौरान मदरसे के बच्चे सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा आदि नारे की सदाएं बुलंद कर रहे थे। वापसी पर मदरसे के प्रांगण में अरशद हुसैन, यूनुस अहमद द्वारा शानदार नातिया कलाम पेश किया गया। इस कार्यक्रम में तकरीर करते हुए कारी सद्दाम साहब ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम 21 अप्रैल 571 ई बा मुताबिक 12 रबी उल अव्वल को सुबह 4:45 पर मक्का मुकर्रमा में पैदा हुए। मोहम्मद साहब किसी एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए, उन्होंने पूरी दुनिया में लोगों के बीच शांति का पैगाम दिया।वही सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी व ग्राम प्रधान मईल राजेश चौधरी ने मईल, पनिका,नरियांव, बाघ पिपरा के मोहम्मदी के जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगो को बधाई दी। इस अवसर पर अवधेश चौधरी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व दुनिया में अमन एवं शांति का पैगाम देता है, आप सभी लोग इसे हर्षोल्लास के साथ मनाए। इस दौरान मईल से डॉक्टर आबिद अली,मोहम्मद राजा,मुस्कान, शमशाद,समीम हाजी,अदालत हुसैन,कममुद्दीन अंसारी,समसुद्दीन अंसारी,गब्बर चौधरी, नागेंद्र कुशवाहा, हरेराम कुशवाहा,संतोष कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे। वही बरहज से कार्यक्रम में मुख्य रूप से – सदर अब्दुल जब्बार राइन, हसनैन अंसारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, अब्दुल खालिक, हाफिज आबिद रजा मिस्बाही, समाजसेवी श्री प्रकाश पाल,मोहम्मद फुरकान रजा, जावेद अख्तर राइन, शराफत अली, सिराज मंसूरी, मन्नान खान, अफजाल अंसारी, कुमेल राइन, मोहम्मद जकाउल्लाह,नाजिल अली,शाकिर अली,अली शेर,उमर मंसूरी,अफजल मंसूरी सहित आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

1 minute ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

13 minutes ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

21 minutes ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

34 minutes ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

43 minutes ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

53 minutes ago