मोदी सरकार इतनी डरी हुई है की विपक्षी पार्टियों को CBI से डरा रही है – अखिलेश सिंह (प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

राष्ट्र की परम्परा/ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता व राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता अखिलेश प्रताप सिंह जो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर के पूर्व विधायक हैं ,इनकी छवि काफी ईमानदार और बेजोड़ राजनीतिक नेता के रूप में जानी जाती है।इन्होंने राष्ट्र की परम्परा के पत्रकार गोविन्द मौर्य से बातचीत में बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को CBI की नोटिस देना इस बात का धोतक है कि मोदी सरकार हताशा घबराहट और निराशा में जा चुकी है ।

इंडिया गठबंधन से डरी हुई है केंद्र के सरकार द्वारा अपनी जाँच एजेंसियों के माध्यम से गठबंधन के नेताओं को प्रताड़ित करने और डराने का जो प्रयास कर रहे हैं उनसे कोई अब डरने वाला नहीं है ।
खुद अब ये सरकार ही डरी हुई है।अब तो उसे यह आभास हो चुका है कि जनता उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भारी पराजय देने जा रही है ।
विगतदस वर्षों में मोदी जी की कोई उपलब्धि नहीं है सिर्फ़ झूठे सब्ज़बाग़ दिखाना और विपक्ष को प्रताड़ित कर उन पर झूठे आरोप लगा कर इसकी बदौलत अब सत्ता मे वापसी होना नामुमकिन है ।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता BJP के किसी भी दबाव या प्रताड़ना से डरने वाला नहीं है ।

बार बार विपक्ष को डराने का प्रयास ही यही बनाता है कि मोदी सरकार कितनी डरी हुई है ।और डरी हुई सरकार का जाना तय हो चुका है ।
ऐसे डर से कोई जनता की लड़ाई लड़ना बंद नही करेगा और दूनी ताक़त से विपक्ष मोदी सरकार को सत्ता से हटा कर ही दम लेगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…

7 hours ago

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

8 hours ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

8 hours ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

9 hours ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

9 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

10 hours ago