पूर्व मुख्यमंत्री को मिले सीबीआई नोटिस का नेताओ ने किया विरोध

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अवैध खनन से जुड़े मामले में अखिलेश यादव को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है । अखिलेश को बतौर गवाह पेश होने का नोटिस दिया गया है ।नोटिस में कहा गया है कि जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा। अखिलेश को जनवरी 2019 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के लिए बुलाया गया है। यह एफ आई आर हमीरपुर में 2012-2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है। इस नोटिस का विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है इस संदर्भ में राष्ट्र की परम्परा के संवाददाता ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी मेंबर और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार से बात की तो उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बौखलाहट है। ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है इनकी बौखलाहट और बढ़ रही है और ये विपक्षी पार्टी के नेताओ को निशाना बना कर सीबीआई और ईडी के द्वारा समन/नोटिस भेज कर डराने का काम कर रही है । सी बी आई और ईडी भारतीय जनता पार्टी के हाथों की कठपुतली बन चुकी है । इसीलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा जा रहा है ।यह गलत तरीका है पूरे देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही है अभी आप सब ने देखा है की तमाम राज्यो के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पद का दुरुपयोग कर वोट की हेराफेरी करने का काम किया है जो की गलत है हमारी पार्टी इन कृत्यों का घोर निन्दा करती है और विरोध दर्ज कराती है ।

वही राष्ट्र की परम्परा के संवाददाता द्वारा डॉ धर्मेन्द्र पांडेय सचिव जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया से भी बात की गई जिसपर इन्होंने कहा की चुनाव के समय सीबीआई की जांच विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने की साजिश है, अगर किसी के खिलाफ मामला दर्ज है तो पहले क्यों नहीं जांच किया गया। लोकतांत्रिक मूल्यों के हिसाब से यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। इसका जनता समय आने पर जबाब देगी।अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई जांच इसी कड़ी का हिस्सा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…

8 hours ago

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

9 hours ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

9 hours ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

9 hours ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

9 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

11 hours ago