अडानी महाघोटाले के जांच से डर रही मोदी सरकार – रामजी गिरि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार भ्र्ष्टाचार से लड़ने की अपनी निष्ठा व नियत की बात की है, लेकिन उनके करीबी दोस्त अडानी पर स्पष्ट रूप से भ्र्ष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन उनको बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ जेपीसी गठन कर जांच कराने से डर रहे हैं।उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा। उन्होंने कहा कि आज इन महाघोटालों के कारण देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार से त्राहि त्राहि कर रही है। प्रति वर्ष करोडों नौजवान नौकरी न मिलने के कारण नौकरी के लिए निर्धारित उम्र सीमा पार कर जा रहे हैं। एल आई सी में निवेशकों का पैसा भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है।वर्षों से मोदी ने ईडी, सीबीआई, डीआरआई जैसी संस्थाओं को केवल अपने राजनीतिक, सैद्धांतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिए इस्तेमाल किया हैं।
सत्ता में आने से पूर्व मोदी ने काला धन वापस लाने का वादा देश की जनता से किया था।लेकिन आज स्विस बैंक में पिछले वार्षिक डेटा के मुताबिक 2021 में जमा भारतीयों व्यक्ति व कम्पनियों का पैसा 14 वर्षों के उच्चतम स्तर पर 30’500 करोड़ रुपये से अधिक पर पहुंच गया है।कांग्रेस जानना चाहती है कि टैक्स हेवन देशों से संचालित होने वाली विदेशी शेल कम्पनियों से आने वाले काले धन का असली मालिक कौन है।प्रमुख विपक्षी दल होने के कारण कांग्रेस देश की जनता का नुकसान नहीं होने देगी।सच्चाई देश के आमजन को दिखा कर ही मोदी सरकार से देश को छुटकारा दिलाएगी।प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, सत्यम पांडेय, रोहित यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

19 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago