सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों के किए गए विश्लेषण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल हेतु आवंटित एसएसडब्ल्यू को रोस्टर अनुरूप जनपद देवरिया आगमन के प्रथम अर्धांश में (सचल खाद्य प्रयोगशाला) को देवरिया जनपद के सदर तथा सलेमपुर तहसील में भ्रमण कराते हुए कुल 147 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए जिसमें 35 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तथा 112खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप पाए गए।20 फरवरी 2023 को सदर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र जिसमें गौरी बाजार , बैतालपुर बाजार ,वकील गंज इत्यादि बाजारों में एफएसडब्ल्यू को खड़ा कर वहां खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खाद्य पदार्थों की तथा उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा दिनांक 21 फरवरी 2023 को भखरा चौराहा वह हाटा रोड पर अन्य बाजारों का भ्रमण करते हुए कुल 44 खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को सलेमपुर तहसील के खुखुंदू बाजार तथा सलेमपुर मेन बाजार में कुल 43 खाद्य पदार्थों की जांच की गई
वैन त्यौहार के पहले आम जनमानस में खोया, बेसन, खाद्य तेल, मैदा, खाद्य रंग इत्यादि खाद्य पदार्थों को भौतिक रूप से भी किस प्रकार परीक्षित किया जाए इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई , तथा उपरोक्त सभी खाद्य पदार्थों के रासायनिक विश्लेषण का प्रदर्शन करते हुए जागरूक किया गया, उपभोक्ताओं ने रुचिकर प्रश्न भी किए जिनका अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया ,आम जनमानस तथा खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील की गई कि अपमिश्रित खाद्य पदार्थ का विक्रय कदापि ना करें ,खाद्य पदार्थ के लेबल को पढ़ने की एक जरूरी आदत बनाएं तथा स्वस्थ खाद्य आदतों को व्यवहार में लाएं
उपरोक्त एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया शिवेंद्र ने किया तथा उपरोक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुभेस कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी शामिल रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

1 hour ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

1 hour ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago