सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस साइबर क्राइम थाना का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने विधिवत पूजन-अर्चन कर थाने का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सुजीत कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नवनिर्मित साइबर थाना को जिले में साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है, जो साइबर ठगी, डाटा चोरी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग जैसे मामलों की गहराई से जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति यहां ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल की टीम त्वरित कार्रवाई करेगी और आवश्यक तकनीकी सहायता व समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि थाना न केवल अपराध की जांच करेगा, बल्कि जनता को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा।
समय-समय पर आयोजित होने वाले इन अभियानों में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से जिले में साइबर अपराधों के मामलों में कमी आएगी और डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साइबर थाना सिद्धार्थनगर को तकनीकी अपराधों से सुरक्षित रखने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…