हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता नौकायान से बाइक रैली का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राजमणि वर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली का शुभारंभ नौकायान से हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छाग्रही, पंचायत सचिव, सफाई कर्मी, स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडा एवं स्वच्छता के संदेश लिखी तख्तियों के साथ नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर रैली निकाली। “हर घर तिरंगा” हमारे राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक है, वहीं “हर घर स्वच्छता” स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है। इस अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना ही नहीं, बल्कि अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ बनाए रखना भी है।
रैली के दौरान राजमणि वर्मा, विकास अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, वशिष्ठ नारायण सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपयुक्त श्रम एवं रोजगार, दीपक कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बच्चा सिंह, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

18 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

48 minutes ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago