मनरेगा की रीढ़ भूखी: अगस्त से मानदेय बकाया, ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बजाया बिगुल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को धरातल पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवक आज खुद आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। जनपद महराजगंज में अगस्त 2025 से ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित है, जिससे उनके सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है।

दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार बिना वेतन के गुजर गए, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता बनी हुई है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में सेवकों ने साफ कहा कि वे पूरी ईमानदारी से सरकारी योजनाओं को सफल बना रहे हैं, फिर भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।

मानदेय न मिलने से पढ़ाई, इलाज और राशन पर संकट

ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित, इलाज ठप और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी मजबूरी में कर्ज लेकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

प्रशासन को कई बार कराया गया अवगत, फिर भी भुगतान नहीं

संघ ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया। शासन स्तर पर भी पत्राचार हुआ, लेकिन भुगतान से जुड़ी फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आंदोलन की चेतावनी, मनरेगा कार्य ठप होने की आशंका

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो जिले भर में कार्य बहिष्कार और आंदोलन किया जाएगा। सड़क पर उतरने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। इसके बाद यदि मनरेगा कार्य प्रभावित हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में श्रवण, जितेंद्र, अजय कुमार, मदन वर्मा, सुनील शर्मा, पंकज कुमार, राजेश निषाद, मनोज, शैलेन्द्र, बंधु मद्धेशिया, अमरनाथ, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

9 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

11 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

12 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

12 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

12 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

13 hours ago