2026–27 में मनरेगा से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर: 70 लाख मानव दिवस, 295.60 करोड़ का श्रम बजट तैयार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण रोजगार सृजन को नई मजबूती देने की दिशा में जनपद महराजगंज ने बड़ा कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 के श्रम बजट को लेकर कार्यदायी संस्थाओं, समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कार्ययोजना और लेबर बजट पर विस्तार से मंथन हुआ।
जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से सभी विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुखों व अधिकारियों से संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रम बजट की कार्ययोजना का अनुमोदन क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनिवार्य रूप से कराया जाए। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने यह पुष्टि की कि उनके-अपने विकासखंडों की कार्ययोजना मनरेगा अधिनियम, नियमावली एवं शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप, जमीनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत से अनुमोदन के बाद ही जनपद स्तर पर भेजी गई है।
बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद से मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 में अनुमानित 70,38,217 मानव दिवस सृजन एवं 29560.52 लाख रुपये (लगभग 295.60 करोड़ रुपये) का श्रम बजट शासन को प्रेषित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि कार्ययोजनाएं ग्राम स्तर पर वास्तविक जरूरतों के अनुसार ही तैयार की जाएं। साथ ही मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपादित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त श्रम रोजगार ने बताया कि जनपद में लगभग 2.86 लाख पंजीकृत श्रमिक हैं, जिनमें से 1.51 लाख श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। शेष श्रमिकों की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: कुशीनगर में फार्म-6 से 8 तक की प्रक्रिया पर सख्त दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत मतदाता सूची को…

4 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ई-रिक्शा और भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

Focus Keyword:Deoria Traffic Police Checking Campaignजनपद देवरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और…

1 hour ago

बस स्टेशन निरीक्षण में डीएम सख्त, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित से जुड़ी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी…

1 hour ago

अमवा भैंसी के प्रदीप पटेल बने उपनिदेशक ऑडिट, गांव–जिले में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर…

2 hours ago

होटल के कमरे में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्वागत होटल में एक युवक का…

2 hours ago

कर्ज विवाद: अदालत के आदेश पर अभिनेता राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में पेश होना होगा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा। शाहजहांपुर के एक उद्योगपति की कंपनी से लिए गए कर्ज की…

2 hours ago