गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी के विधान पारिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह व सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने सोमवार को पासपोर्ट ऑफिस के सामने प्यूमा व लेवाइस शोरूम का फ़ीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान शोरूम के प्रोपराइटर संतोष कुमार पांडेय ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विधान पारिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास होते रहना चाहिए। इसके लिए क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करना बहुत जरूरी है। इस शोरूम के माध्यम से दर्जनों युवाओं को रोजगार का एक मौका मिलेगा।
विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार सृजन करने के लिए स्थानीय लोगों को आगे बढ़ कर आना होगा। शोरूम लघु उद्योग, छोटी कंपनी आदि ऐसे उद्योगों का क्षेत्र में खुलना रोजगार के साथ-साथ विकास के अवसर भी पैदा करता हैl नेता द्वय ने प्रोपराइटर संतोष पांडेय को शुभकामनाएं दी। अंत में संतोष कुमार पांडेय ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…