सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के कटान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 15 मई को तहसील का घेराव किया जाएगा।
शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक रिज़वी ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है और सिकंदरपुर क्षेत्र को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कटान रोकने के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित इलाकों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
रिज़वी के अनुसार, सिसोटार, गोसाईपुर, जिंदापुर, खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, निपनिया, सोनुपार और बहदुरा जैसे गांव पिछले कई वर्षों से घाघरा नदी के कटान की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाहित हो चुकी है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार विधानसभा में आवाज उठा चुके हैं और प्रमुख सचिव व सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव भी सौंप चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री को भी कई बार पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विधायक ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि किसानों और गरीबों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कटान रोकने के लिए प्रभावी परियोजना स्वीकृत नहीं की गई, तो 15 मई को कटान पीड़ितों और कार्यकर्ताओं के साथ सिकंदरपुर तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…