विधायक नानपारा व डीएम ने फसल बीमा प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण कर योजना का करेंगे प्रचार-प्रसार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्यों से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ चार पहिया व दो पहिया ‘‘प्रचार-वाहनों’’ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप निदेशक टी०पी०शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
उप निदेशक शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किये गये 03 प्रचार वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, गॉवों, प्रमुख बाज़ारों एवं हाटों, कार्यालयों इत्यादि का भ्रमण कर सभी ऋणी व गैर ऋणी कृषकों को बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगें ताकि जनपद के अधिक से अधिक किसान 31 जुलाई 2023 तक अपनी फसलों का बीमा कराकर फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षित हो सकें। उप निदेशक टी पी शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2023 में 03 फसलें धान, मक्का एवं अरहर की अधिसूचित हैं, जिनका बीमा कराने हेतु 2 प्रतिशत की दर से प्रीमियम की धनराशि कृषकों द्वारा देय है।
जनपद के सभी ऋणी व गैर ऋणी किसान 31 जुलाई 2023 तक योजना अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

41 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

49 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

56 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

11 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago