आरआरआर सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)नगर पंचायत में आरआरआर सेंटर की शुरुआत किया गया, जहां घरों से निकलने वाले बेकार वस्तुओं को रिड्यूस, रिव्यू व रिसाइकिल किया जाएगा। रविवार को विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता कांटकर सेंटर का उद्घाटन किया।रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में आरआरआर सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद कहा कि जरूरतमंदों व गरीब तबके के लोगों के लिए सरकार की यह पहल काफी सराहनीय है, जहां पर घरों में पुराने या बेकार पड़े कपड़े, बर्तन, जूता, खिलौना आदि वस्तुओं को दे जातें है और जरूरतमंद लोग यहां से अपने प्रयोग की वस्तुओं को ले जाते हैं। उद्घाटन से पहले ही आरआरआर सेंटर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पुराने कपड़े यहां दे गए जिसकों विधायक राजेश त्रिपाठी की मौजूदगी में रविवार को जरूरतमंदों में वितरित किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर दीपक गौड़, राकेश राय, नियाज़ कुरैशी, रवि साहनी, अमरनाथ उमर, पवन यादव, संजीव चतुर्वेदी, पप्पू निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

18 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

18 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago