आवासीय पट्टा के नाम एक व्यक्ति ने हड़पा एक लाख।

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
घर बनाने के लिए सरकारी जमीन का आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर जालसाज उतरौला कस्बा की एक महिला से एक लाख रुपए ठग कर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली उतरौला में की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह मोहल्ला सुभाष नगर में एक किराए के मकान में रहती है। करीब 6 माह पूर्व अनिल शुक्ला नाम का एक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी बनकर हाथ में कागजात लिए उसके मकान पर सर्वे करने के बहाने आया। पूरा विवरण नोट किया निजी घर, मकान व जमीन न होने की जानकारी पर उसने पीड़िता को उतरौला ग्रामीण में घर बनाने हेतु दो बिसवा सरकारी जमीन का आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए का मांग किया। पीड़िता ने डेढ़ लाख रुपए इकट्ठा कर पाने में असमर्थता जताई। होते करते एक लाख रुपया दो किस्तों में अदा करने पर ज़मीन पट्टा कराना तयं हो गया। आवासीय पट्टा पाने के लिए पीड़िता ने अपनी जमा पूंजी का पचास हजार रुपया जालसाज को दे दिया। जालसाज पचास हजार रुपया लेकर आगे का कार्य करने की बात कह कर चला गया तथा फोन पर लगातार संपर्क बना रहा। तथा फोन पर शेष धनराशि का इंतजाम करने की बात लगातार कहता रहा। पीड़िता तमाम जतन व अपने सगे संबंधियों से कर्ज लेकर शेष रकम पचास हजार का इंतजाम किया। करीब 20 दिन बाद अनिल शुक्ला पीड़िता के मकान पर गया। सभी काम पूरा होने का दावा किया और कहा कि शेष रकम दे दो उसके सात दिन बाद आपको आवासीय पट्टा का कागज मिल जाएगा। पीड़िता ने तयंशुदा राशि का शेष धनराशि पचास हजार रुपया जालसाज को दे दिया। इस तरह पीड़िता ने जलसास को पूरे एक लाख दिए। एक सप्ताह बीत जाने पर पीड़िता ने जलसाज को फोन कर आवासीय पट्टा का कागज मांगा। जालसाज बहाना बनाता रहा, और लगातार टालता रहा। कार्य में काफी विलंब होता देख पीड़िता ने बहुत दौड़ भाग कर पता लगाया तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी उतरौला तहसील में नहीं है। उसको बार-बार फोन करने पर उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने जलसाज के बारे में काफी खोजबीन किया। पता चला कि जालसाज संभवतः जनपद गोंडा के ग्राम चिड़ियापुर बाबागंज का रहने वाला है और फिलहाल गोंडा शहर में किसी कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago