विधायक, डीएम व एसपी ने की सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई

मेहदावल में एडीएम व एएसपी, खलीलाबाद में सीडीओ द्वारा की गयी जनसुनवाई

जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता-विधायक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की विभिन्न संदर्भो से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को अविलम्ब अथवा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया, अवशेष 33 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित विधायक धनघटा गणेश चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, पीडी संजय कुमार नायक सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीश भदौरिया, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। तहसील खलीलाबाद में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें 05 प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारित कराया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे, तहसीलदार डा. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

3 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

4 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

4 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

4 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

4 hours ago