मिशन हास्पिटल में भर्ती मरीजो को वितरण किया कम्बल व फल
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ! मिशन हास्पिटल परिसर में संचालित मॉर्निंग स्टार एकेडमी विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव समारोह में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन कर पुरस्कार का वितरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक फ्रैंक रासमण द्वारा विधायक त्रिपाठी व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फ्रीड़ा प्रतियोगिता खो-खो, क्रिकेट, टूर्नामेंट, वालीबाल एवं फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर श्रीमती नीलम रॉसम्म, एलिशा रॉसमन, सालमन डेविड, अजितेश पाण्डेय सहित गणमान्य एवं संभ्रान्त जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरान्त विधायक, डीएम व एसपी ने मिशन हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम पूछा तथा फल और कंबल का वितरण भी किया।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…
औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया के पास स्थित नेशनल…
राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…
1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…