भारत भ्रमण कर लौटा मिठौरा का लाल शिवम , ब्लॉक में हुआ जोरदार स्वागत

साइकिल से शिवम पटेल ने तय किया 35000 किमी की दूरी

बीडीओ मिठौरा ने किया सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड मिठौरा के ग्राम पंचायत करौता निवासी रामआशीष पटेल के साहसी एवं प्रतिभावान 18 वर्षीय पुत्र शिवम पटेल 12 वीं के छात्र हैं। ये अपने बुलन्द हौसलों के दम पर गोरखपुर से 1 नवम्बर 2022 को साइकिल द्वारा सम्पूर्ण भारत भ्रमण पर निकले थे । ऐसे में इन्होंने तमाम झंझावातों को दरकिनार करते हुए भारत वर्ष के विभिन्न हिस्सों का सफर तय करते हुए कुल 35000 किमी. की यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण करके अपने जनपद महराजगंज का नाम देश स्तर पर ऊंचा कर दिया है। बताते चलें कि होनहार छात्र शिवम पटेल के सम्पूर्ण भारत भ्रमण यात्रा पूरी करके वापस लौटने पर शुक्रवार को मिठौरा ब्लॉक के सभागार में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । ऐसे में प्रशिक्षु एसडीएम एवं बीडीओ मिठौरा सुधीर कुमार ने शिवम पटेल को जहां एक तरफ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । वहीं उन्हें स्मृति चिह्न भेंट करके उनका सम्मान करते हुए हौंसला बढ़ाया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस होनहार भारत के लाल ने 18 वर्ष की उम्र में अपने बुलन्द हौंसले का जो परिचय दिया है । वह काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर बीडीओ मिठौरा सुधीर कुमार के अलावा एडीओ पंचायत सुरेश चंद कन्नौजिया , एडीओ आईएसबी अखिलेश कुंवर द्विवेदी ,इम्तियाज अहमद , सन्त कुमार वर्मा , आलोक रंजन , प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल , ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामआशीष पटेल , दयानन्द पटेल , बिरजू कुमार चौधरी , मोहनलाल प्रजापति , सीमा विश्वकर्मा , जितेन्द्र कुमार , दिनेश कुमार , राकेश पटेल , बृहस्पति यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago