100 कदम चलने के बाद होगा भगवान का साक्षात्कार

मुलुंड में ठगों ने सरकारी कर्मचारी को बेवकूफ बनाकर आभूषण और नकदी उड़ाई

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कहते हैं कि ठग जिए बेवकूफ के माल पर, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए मुलुंड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक सरकारी कर्मचारियों को दो ठगों ने ठग लिया।
जब भगवान का नाम लिया जाता है, तो कोई भी दूसरे व्यक्ति पर विश्वास करता है। मुलुंड में सार्वजनिक बांध काम विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को मुलुंड में सड़क पर मिले दो लोगों ने यह कहकर बरगलाया कि सौ कदम चलोगे तो भगवान का साक्षात्कार हो जाएगा। इस मामले में कर्मचारी की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
मुलुंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ में रहने वाले राजाराम सोमवार को हमेशा की तरह मुलुंड स्टेशन पर उतरे और ऑफिस की ओर चल दिए, रास्ते में सफेद कपड़े पहने एक युवक उन्हें मिला। उसे युवक ने राजाराम से कहा कि क्या आप भगवान को मानते हैं? क्या आप मेरे लिए अगरबत्ती खरीद सकते हैं? . उसी समय सफ़ेद कपड़े पहने एक और व्यक्ति वहां पर आ गया,उसने भी भगवान का दर्शन कराने की इच्छा जताई । राजाराम अगरबत्ती खरीदने के लिए पास की दुकान पर जाने लगे तो उन्हें कुछ कारण बताकर वापस उस युवक ने बुला लिया गया।
राजाराम के सामने उस युवक के कहने पर सफेद वस्त्रधारी दूसरे पचास वर्षीय व्यक्ति ने भगवान के दर्शन करने के लिए अपना बटुआ और अन्य सामान अपने रूमाल में बांध लिया और ठग युवक को दे दिया । फिर उस व्यक्ति से उस युवक ने सौ कदम चलने को कहा. वहां से लौटकर उसने कहा कि उसने भगवान के दर्शन किये हैं और प्रसन्न होकर चला गया।
सफ़ेद वस्त्रधारी युवक ने पूछा कि क्या राजाराम भी भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। राजाराम भगवान के दर्शन के लिए तैयार थे। उसने अपने सारे गहने और पॉकेट मनी उस युवक को सौंप दी। उन्होंने उनके सारे पैसे और गहने एक रूमाल में बाँधकर राजाराम को सौ कदम चलने को कहा। इसके बाद राजाराम सौ कदम चलकर वापस आये।
जब वे वापस आये तो उन्होंने सफेद कपड़े पहने युवक को नहीं देखा। आसपास तलाश करने पर भी वह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद राजाराम को एहसास हुआ कि वह ठग लिए गए हैं, और वह एक चोर था जिसने उन्हें सौ कदम चलने के लिए मजबूर किया। राजाराम की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

7 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

8 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago