कपरवार-रूद्रपुर मार्ग बनाने की मांग को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

दस साल से सांसद के गोद लिए गाँव में नहीं हुआ विकास – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओ ने विजय रावत के नेतृत्व में कपरवार- रूद्रपुर मार्ग व सासद के गोद लिए गांव की सडक, नाली के विकास को लेकर कपरवार मे ग्रामीणों के साथ साकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि अगर दस साल से सांसद के गोद लिए गांव का विकास नहीं हो पाया तो अब क्या विकास होगा, आज भाजपा सरकार के छ साल से ऊपर के कार्यकाल से कपरवार- रूद्रपुर सडक का बुरा हाल हैं लेकिन इस सडक को बनाने के बजाय जनता को धोखा दे रही हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने गोद लिए गांव और घर जाने वाली सडकों सहित क्षेत्र का विकास नहीं करा पा रहे, सिर्फ़ जनता को गुमराह कर रहे है।
कपिल मुनि गोड ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को धोखा व गुमराह करने का काम कर रही हैं, सरकार को विकास से कुछ लेना नहीं है जिसका जीता जागता साबुत भाजपा सासद द्वारा दस साल से कपरवार गोद लिया गांव हैं, जिसमें आज तक कोई विकास नहीं हुआ, ना ही कोई सडक बनी, ना ही नाली जिसकी देन बरसात के दिन पुरा गाँव व घर जल मग्न हो जाता हैं। छात्र नेता यशवंत यादव ने कहा कि कपरवार- रुद्रपुर मार्ग पर काम तो कई बार हुआ, उसमें भी बस लुट हुई इस लिए हमारी मांग है कि सडक पर कितनी बार काम हुआ इसकी जाँच हो। इस दौरान मुख्य रूप से सुनिल गौड,अनिल यादव, राजेश शर्मा, पवन मद्धेशिया,अमर सिंह, विनय पाठक, अनिल यादव, यशवंत यादव शमशेर बहादुर, विवेक रावत इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

17 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

17 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

17 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

17 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago