“मिशन स्टॉप क्राइम” का जनजागरण संकल्प—रायगढ़ में सिटीजन संस्था ने उठाया साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा कदम

रायगढ़ जिले में हुई बैठक में तय हुआ — हर गांव–हर नागरिक तक पहुंचेगा “साइबर जागरूकता अभियान”, डिजिटल अपराधों से सुरक्षा के लिए सिटीजन संस्था ने लिया ठोस संकल्प

रायगढ़, महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा) सिटीजन संस्था की टीम “मिशन स्टॉप क्राइम – टीम अगेंस्ट ऑनलाइन डिजिटल ऑल फ्रॉड” ने रायगढ़ जिले के आदई गांव, नवीन पनवेल में एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य था—आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जागरूक बनाना और समाज में डिजिटल सुरक्षा का माहौल तैयार करना।

ये भी पढ़ें- जाम से त्रस्त सलेमपुर: बीमार युवती को परिजन हाथों से उठाकर ले गए अस्पताल, वीडियो वायरल

बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद मासूम अली ने की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को और मजबूत करते हुए प्रकाश कांबले को रायगढ़ जिला अध्यक्ष तथा संतोष मनोरे को पनवेल तालुका अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही, समाजसेवी सुधा माने को मिशन स्टॉप क्राइम की सदस्यता प्रदान की गई।
बैठक में नितिन कांबले, योगेश कांबले, सचिन लाडी, विजय खंडारे, अजय शिंदे और महिपाल घाटे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – कछुए-नेवले की तस्करी से दहला महाराजगंज: नेपाल–चीन तक फैला गिरोह, प्रशासन मौन

सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि “रायगढ़ जिले के हर नागरिक तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन फ्रॉड या ठगी का शिकार न बने।”
संस्था द्वारा जल्द ही स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की गई, जिससे लोगों को डिजिटल लेन-देन में सतर्क रहने के व्यावहारिक उपाय सिखाए जा सकें।
💬 “डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है — मिशन स्टॉप क्राइम का लक्ष्य है, सुरक्षित भारत, सजग नागरिक।”

Editor CP pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

35 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago