मिशन शक्ति 5.0: व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर, खलीलाबाद और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बघौली में आयोजित किया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसमें नियमित स्नान, भोजन से पहले और शौचालय के बाद हाथ धोना, दांतों की सफाई, बालों की नियमित सफाई, नाखूनों को साफ रखना, स्वच्छ कपड़े पहनना और खांसी-छींक को ढकना जैसे उपाय शामिल थे। छात्रों को समझाया गया कि व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने से बीमारियों और संक्रमण के फैलने से रोकथाम होती है, शरीर से दुर्गंध दूर रहती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
वन स्टॉप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता पर भी जागरूकता दी गई। इसमें बताया गया कि सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करें और इस्तेमाल के बाद इसे इधर-उधर न फेंककर डिस्पोज़ल वाले स्थान में ही डालें। उपयोग किए गए पैड को टॉयलेट पेपर में लपेटकर ढक्कन वाले कूड़ेदान में डालना सबसे उचित तरीका है।
इस अवसर पर शुभम चौधरी, अमन कुमार, पूनम शुक्ला (काउंसलर), प्रतिमा चंद (केस वर्कर) के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और पीड़िताएं उपस्थित रहीं।

rkpshomnath

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

21 minutes ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

30 minutes ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

46 minutes ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

1 hour ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

4 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

5 hours ago