भटनी स्टेशन पर मिशन लाइफ अभियान का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से अपनी परंपराओं और संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में सोमवार 29 मई, 2023 को भटनी जं रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली निकालकर श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ स्टेशन अधीक्षक उपेन्द्र कुमार चौबे के नेतृत्व में लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी।
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत भटनी जं स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए, उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से स्टेशन अधीक्षक उपेन्द्र कुमार चौबे के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भटनी जं स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया ।
इस अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक उपेन्द्र कुमार चौबे , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रवीण कुमार पाण्डेय , रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वाणिज्य निरीक्षक विष्णु दत्त शर्मा , यांत्रिक निरीक्षक/समाडी गंगा पाण्डेय समेत सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago