सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है मीडिया मंच-अपर मुख्य सचिव

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को राष्ट्रीय मासिक पत्रिका मीडिया मंच के रजत जयंती अंक का विमोचन सोमवार को अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया मंच में विभिन्न विषयों पर लेखों, रिपोर्ट व विश्लेषण के साथ राज्य सरकार के अच्छे कार्यों का भरपूर विवरण मिलता है। पत्रिका में अधिकारियों के अच्छे कार्यों की जानकारी को नियमित रूप से स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया मंच एक ऐसी समाचार पत्रिका है जिसे पढ़कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस मौके पर मीडिया मंच के संपादक टीबी सिंह ने कहा कि बीते पच्चीस साल से पत्रिका का नियमित प्रकाशन बिना किसी व्यावसायिक या कारपोरेट घराने की मदद के केवल पत्रकारों के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक विषयों पर लेखों का प्रकाशन किया जाता है, और देश व प्रदेश के प्रख्यात पत्रकार इसमें लिख रहे हैं। टीबी सिंह ने कहा कि जल्द ही मीडिया मंच के रजत जयंती के मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों व समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे युवा अधिकारियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस , वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष सिन्हा , अन्थोनी सिंह , प्रभ प्रीत सिंह व वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago