आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमारी के दक्षिण लठिया नामक पोखरे में शुक्रवार को करीब 11.00 बजे एक 19 वर्षीय युवती की लाश उतराई हुई मिली। सीवान में काम रहे लोगों की नजर जब लाश पर पड़ी तो उन लोगों ने गांव के चौकीदार को इसकी सूचना दी, चौकीदार द्वारा घटना के बावत मेहनगर थाने को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया,और शव की शिनाख्त आरती उम्र 19 पुत्री प्रह्लाद के रूप में की गई। वह बीए की छात्रा है। उसके गले में एक प्लास्टिक की मोटी रस्सी बंधी हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता प्रह्लाद पुत्र दीपचंद राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार की रात्रि करीब दस बजे किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिस पर उसने उसको डांटा था, रात में जब पूरा परिवार सोगया तो वह घर से लापता हो गयी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…