सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ चौपाल

चौपाल में कुल 68 ग्रामवासी रहे उपस्थित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खण्ड विकास अधिकार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल,चायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, पंचायत सहायक बी०एम०एम०, पशुचिकित्साधिकारी, कृषि विभाग से तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
चौपाल में कुल 68 ग्रामवासी उपस्थित थे। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से कराये गये कार्य के बारे मे ग्रामवासियों से पूछा गया जिसके कराये जाने की पुष्टि ग्राम वासियों द्वारा की गयी। चौपाल मे शासन द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। चौपाल के दौरान कुल 10 शिकायते प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शिकायत पंजिका मे निस्तारित शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित नही किये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी निर्गतः करते हुए निर्देश दिये गये कि समस्त शिकायतों के सम्बन्ध मे कृत कार्यवाही का विवरण पंजिका में अकित की जाये। ग्राम पंचायत परासौना के भृगुराज प्रसाद एवं अन्य ग्रामवासी द्वारा परसा रजवहा मे नहर का पानी नही आने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके सम्बन्ध मे सिचाई विभाग को निर्देश दिये गये कि उक्त नहर मे निर्धारित समय सारणी के अनुसार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
अन्त में चौपाल मे उपस्थित सभी को आयुश्मान कार्ड के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। ग्राम पंचायत मे विगत 06 माह से जल निगम द्वारा बनाये जा रहे पानी के टंकी पर कार्य प्रगति पर नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये गये कि कार्य कराने वाले कार्यदायी संस्था से कल से ही कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

6 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago