मिर्जा अहसानुल्लाह बेग की मनाई गई 100 वीं जयन्ती

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत अंजान शहीद बाजार में मौलाना आजाद एजूकेशनल सोसायटी द्वारा मौलाना आजाद इण्टर कालेज के प्रांगण में संस्थापक मिर्जा अहसानुल्लाह बेग की 100 वीं जयन्ती पर “संस्थापक दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, जनजागरण, गामयता और मित्रता को समर्पित संस्थान के सर्वोच्च सम्मान “कुँवर मिर्जा फ्रेंण्डशिप अवार्ड-2024” से शिक्षा, संस्कृति, समाजसुधार एवं साहित्य सूजन संवर्धन एवं संरक्षण में अप्रतिम योगदान हेतु वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं प्रख्यात लेखक डॉ० कन्हैया सिंह को सम्मानित किया गया। प्रबन्धक मिर्जा आरिफ बेग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के उददेश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि डा० स्थाई लोक अदालत आजमगढ़ के चेयरमैन महफूज अली ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्‌बोधन में शिक्षा, न्याय एवं चारित्रिक विकास पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अलकमा बानों को स्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु अबरार आज़मी गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इण्डियन बैंक की मुख्य शाखा, आज़मगढ़ के वरिष्ठ प्रबन्धक अंशू मीर्य ने की। इस
अवसर पर छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संस्था अध्यक्ष मिर्ज़ा कमल हसन बैंग ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में नवीन ज्ञान एवं तकनीकी के विषय पर प्रकाश डाला और समाज के प्रति संस्था की प्रतिवद्धता सुनिश्चित की। बाबू रामकुंवर सिंह फाउन्डेशन लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सबको शुभकामनाएं प्रेषित की। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डा० मो० शाहेदीन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन वाइस आफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो की निदेशक सीमा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मिर्जा महफूज बेग, मिर्जा अफजल बेग, मिर्जा अराफात बेग, मिर्जा अरसलान बेग, मिर्जा मुराद बेग, प्रियंका सिंह, प्रीती त्रिपाठी, कृष्णकान्त यादव, आर. जे. अन्तरा एवं तीनों विद्यालय के छात्र/छात्राएं, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

1 hour ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

2 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

2 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

2 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

3 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

10 hours ago