अल्पसंख्यक कांग्रेस का संविधान पर चर्चा कार्यक्रम 5 वें दिन भी रहा जारी

अपनी जयन्ती पर याद की गयीं असम की पूर्व कांग्रेसी मुख्यमन्त्री सैयदा अनवरा तैमूर

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा चाय की दुकानों पर 20 से 26 नवम्बर तक चलाया जा रहा संविधान पर चर्चा अभियान शुक्रवार को 5 वें दिन भी जारी रहा। इस अभियान से मोदी सरकार द्वारा संविधान को बदलने की मंशा पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि, इंदिरा गाँधी की सरकार ने 1976 में संविधान में 42 वां संशोधन करते हुए प्रस्तावना में समाजवादी और सेकुलर शब्द जोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में कहा है कि प्रस्तावना में संसद भी कोई बदलाव नहीं कर सकती। लेकिन भाजपा सरकार इसे बदलने की साज़िश रच रही है। इसके तहत भाजपा के दो सांसदों ने राज्यसभा में निजी मेंबर बिल भी पेश किया है। अगर यह शब्द हट गये तो अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के सारे अधिकार खत्म हो जायेंगे। वहीं समाजवादी शब्द हटते ही सारी सार्वजनिक संपत्ति अदानी और अम्बानी को मोदी गिफ्ट कर देंगे।
उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर यानी संविधान दिवस तक चलने वाले इस अभियान के अंतिम दिन मदरसों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़वाकर संविधान बचाने का संकल्प दिलवाया जाएगा।
वहीं आज असम की पूर्व कांग्रेसी मुख्यमन्त्री स्वर्गीय सैयदा अनवरा तैमूर की जयन्ती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago