लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत राज्य मंत्री ने किया भ्रमण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 114 सलेमपुर के विराजमार गांव भ्रमण किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने इस बूथ में लाभार्थियों का सत्यापन भी किया और सरल एप के माध्यम से उन्हें अपडेट किया।
इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से संचालित पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्किल ट्रेनिंग, आयुष्मान योजना और राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग इत्यादि से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर लाभार्थी का फीडबैक लिया और उनकी सहमति के बाद उनके घर के बाहर फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के स्टीकर लगाये।
इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मोदी सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से दी गई जानकारी के पत्रक भी वितरित किया।
राज्यमंत्री ने लाभार्थियों के फोन से पत्रक में दिये गए मोबाइल नम्बर पर मिस काल भी कराई और लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेशवासी केंद्र और राज्य की किसी न किसी विकास योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,रविप्रकाश सिंह,अमित सिंह,अनूप उपाध्याय,प्रकाश पाण्डेय,ब्रहमा मिश्र,पंकज पासवान आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago