राज्य मंत्री ने “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिलाधिकारी अवनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बाराबंकी में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक) का शुभारम्भ किया गया। आमजन मानस को यातायात के नियमों/संकेतों के बारे मे जानकारी दी गयी एवं यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गयी, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट, बाराबंकी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु निकाली जा रही रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर आमजन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेल्मेट का प्रयोग करने, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता सम्बन्धी पोस्टर, स्टीकर, हैंडबिल एवं पम्पलेट का जन-मानस में वितरण किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

3 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

3 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

4 hours ago