कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य मंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा रविवार को जनपद में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण तथा जनजातीय धन्यवाद सभा मे प्रतिभाग किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण (स्वतंत्र प्रभार) ने रविवार को सर्वप्रथम कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किए और धम्म पाठ के बीच चीवर चढ़ाया।
तत्पश्चात राज्य मंत्री द्वारा म्यांमार बुद्ध विहार में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित, भिक्षु चंद्रमणि प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया गया। मंत्री ने पाठशाला में शिक्षण व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया तथा कहा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग तत्पर है। बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाया जाएगा।
फिर मंत्री जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर पहुंचे। उन्होंने ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात मंत्री ने पथिक निवास में पी0 एम0 अजय योजना के तहत लाभार्थीगणों से मुलाकात भी की। विदित हो कि प्रधामनंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, (पी एम अजय योजना) के तहत अनुसूचित जाति में कौशल विकास और आय सृजन के माध्यम से अतिरिक्त रोजगार सृजन कर, गरीबी को कम करने का प्रयास किया जाता है। इस क्रम में मंत्री ने बकरी पालन, पेपर ग्लास, टेलरिंग व अन्य व्यवसायों की स्थापना के उत्सुक लाभार्थीगणों के प्रशिक्षण, लागत, मुनाफा, आय आदि के बारे में पूछा तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दिया। मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़े इसके लिए कृषि के साथ साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इसके पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित लोहियवा पुल स्थित वृद्धाश्रम कसया के निरीक्षण दौरान मंत्री ने वृद्धजनों की समस्याएं सुनी। यहां मौजूद सीडीओ गुंजन द्विवेदी को वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया। ताकि बुजुर्गों का उपचार किया जा सके। सभी की समस्याएं दूर कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, विधायक रामकोला विनय गोंड भी मौजूद रहे।
तत्पश्चात मंत्री ने कसया तहसील परिसर में जनजातीय धन्यवाद सभा मे प्रतिभाग किया जहां उनके द्वारा कुछ गोंड जनजाति के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…