प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात कर कुशल क्षेम पुछा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मत्स्य/प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीज़ों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने चिल्ड्रेन वार्ड, इमरजेन्सी वार्ड, ओ.टी. तथा महिला चिकित्सालय सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण करते हुए तीमारदारों के लिए गैलरी में अतिरिक्त बेंच की व्यवस्था करायें जाने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि वार्डों में एक मरीज़ के साथ एक अटेन्डेन्ट को अलाउड किया जाय जिससे अनावश्यक लोगों के कारण मरीज़ों के इलाज में बाधा न आये और महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दुष्कर्म पीड़िता का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिया कि पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय।
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से बता करने पर परिजनों ने भी जिला व पुलिस प्रसाशन तथा चिकित्सालय की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया,इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द राय, सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. त्रिपाठी, ए.सी.एम.ओ. डॉ. राजेश गौतम, चिकित्सालय के मैनेज़र रिज़वान खान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

23 minutes ago

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

2 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

2 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

2 hours ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

3 hours ago