62 दिव्यांगों को मंत्री ने दिया ट्राई सायकिल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सीआरसी गोरखपुर और जिला प्रशासन बलिया के संयुक्त तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जन संपर्क कार्यालय नारायणी टाकीज पर किया गया। शिविर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 62 दिव्यांगजनों को ट्राई सायकिल व अन्य उपयोगी सहायक उपकरण वितरित किया। इसमें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, स्मार्ट केन, डेजी प्लेयर आदि का वितरण किया मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। ऐसे लोगों के लिए जो भी संभव प्रयास होगा वो किया जाएगा। जिले के दिव्यांगों का चिंह्नान कराकर उनको जो भी संभव होगा, सुविधा मुहैया कराई जाएगी।सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी किया जाएगा। बतौर विशेषज्ञ राजेश कुमार यादव, मंजेश कुमार, नागेंद्र पांडेय, बिट्टू ने सीआरसी की तरफ से आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान नगर पालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

4 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

4 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

5 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

5 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

5 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

5 hours ago