मुख्यमंत्री ने राजाराम मिश्र मार्ग का शिलान्यास ग्रामीणों में खुशी की लहर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों के साथ राजापाकड़ चौराहा से दुदही मार्ग से जोड़ने वाले पांच किमी लंबे राजाराम मिश्र मार्ग का भी शिलान्यास किया। इससे क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप्त है।
16.77 करोड़ की लागत की उक्त परियोजना कसया-तमकुहीरोड मार्ग के राजापाकड़ से धर्मपुर पर्वत होते हुए मठिया भोकरिया जिन्न बाबा के स्थान तक पांच किमी तक बनेगी। अभी तक राजाराम मिश्र मार्ग की लंबाई 3.3 किमी व चौड़ाई तीन मीटर है,अब उक्त मार्ग की चौड़ाई चार बढ़कर सात मीटर व लंबाई 1700 मीटर बढ़कर पांच किमी हो जाएगी। सड़क का सुदृढ़ीकरण भी होगा। मुख्यमंत्री द्वारा मार्ग शिलान्यास पर, भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री व प्रगतिशील किसान हरिगोविंद मिश्र, दिवाकर शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि अमर हिन्दुस्तानी, आरएसएस के सह जिला कार्यवाह व्यास गोंड, रामसुंदर प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, वीरबहादुर, लक्ष्मी प्रसाद, सच्चिदानंद, चन्दन गौतम, मार्कंडेय सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, शंभू गुप्ता, जंगलाल, काशीनाथ, प्रधान प्रतिनिधि कुंदन सिंह पटेल, मस्तराज सिंह, विजय कुशवाहा, राजधारी यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

10 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

22 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

23 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

23 hours ago