जारांगे पाटिल का मुंबई में एमआईएम द्वारा स्वागत किया जाएगा
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र में शुरू हुए मराठा समाज के आरक्षण आंदोलन को एमआईएम ने अब सार्वजनिक रूप से समर्थन देने का ऐलान किया है । जिसके लिए पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। मराठा आरक्षण को मुस्लिम समाज की ओर से समर्थन देने की बात कही गई है वहीं एमआईएम मुंबई प्रदेश के महासचिव अनवर शेख ने कहा कि हम मराठा आरक्षण का समर्थन करते हैं। अनवर शेख ने कहा कि इतिहास गवाह है, मराठा समाज ने हमेशा मुस्लिम समुदाय के बड़े भाई की भूमिका निभाई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के मावलों में मुस्लिम भाई भी थे और उसी भूमिका से हम आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे मराठा भाइयों और जारांगे पाटिल का समर्थन करेंगे, और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। 20 जनवरी को मराठा भाई मुंबई में एक बड़ा मोर्चा निकालेंगे। मुंबई के महासचिव अनवर शेख ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, हम पार्टी की ओर से जारांगे पाटिल का स्वागत करेंगे और उनके साथ मोर्चे में भाग लेंगे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…