नदी पार करते समय डूबे अधेड़, तलाश में जुटी पुलिस

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में उस समय कोहराम मच गया जब गांव के 55 वर्षीय नागा पाल की शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नागा पाल शनिवार की सुबह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए दियारा क्षेत्र में गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गांव वालों के अनुसार नदी में पानी का बहाव तेज था, इसी बीच नागा पाल एक पशु की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी के तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते वे पानी में ओझल हो गए और फिर उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लापता नागा पाल का पता लगाया जाए और परिवार को उचित सहायता दी जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

36 minutes ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

45 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा में नकल पर सख्त पहरा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा प्रशासन की सख्त रणनीति, 1.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा…

56 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

2 hours ago