अमन के पुजारी और शांति दूत है मियां साहब- राष्ट्रीय अध्यक्ष

मोहर्रम के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किए गए मियां साहब

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को गोरखपुर इमामबाड़ा स्टेट में इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख शाह “मियां साहब” को राष्ट्रवादी मुस्लिम महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अंसारी के नेतृत्व में मुलाकात करके दुशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा कि मियां साहब अमन के पुजारी और शांति दूत हैं | साथ ही साथ पूर्व महापौर प्रत्याशी मोहम्मद कैश अंसारी ने मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अग्रिम बधाई पेश की और कहा कि जिस तरीके से आप हिंदू मुस्लिम दोनों के बीच सामान रूप से लोकप्रिय हैं, इससे यह साबित होता है कि आपका सभी के प्रति कितना आदर और सम्मान है।
मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद,मास्टर सुल्तान ,हासचिव हाजी सोहराब खान,उपाध्यक्ष शकील शाही, मिन्नत गोरखपुरी,डॉ सैयद वसीम इकबाल,आशुतोष, अभिषेक,कमर राजू, अकरम खान,इमरान दानिश आदि मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

7 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

9 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

9 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

9 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

9 hours ago