Categories: Uncategorized

युग निर्माण शिक्षण संस्थान में सम्मानित हुए मेधावी, कैरियर काउंसलिंग में दिए टिप्स

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया खास स्थित युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज के में शनिवार को बोर्ड परीक्षा के उपरांत मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग दिशा 4 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश निगम उप जिला अधिकारी न्यायिक सदर अनिल त्रिपाठी जिला विज्ञान समन्वयक एवं संचारक डॉ. अनूप श्रीवास्तव मनोचिकित्सक एवं सीमा नयन वरिष्ठ साहित्यकार आदि प्रतिष्ठित लोगों द्वारा मार्गदर्शन, दिशा बोध, एवं लक्ष्य निर्धारण करने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा एवं अनुभवों को साझा किया गया।
इस दौरान विद्यालय के सभी छात्रों के कैरियर काउंसलिंग में उन्हें रुचि अनुसार क्षेत्र का चयन करने को बताया गया। उप जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. निगम ने बच्चों को कैसे सफल हों इसका मूल मंत्र मेडिटेशन, टाइम मैनेजमेंट, सीखने की आदत, चुनौतियों का सामना करना और खुद का मूल्यांकन करना ये सूत्र बताया गया। विद्यालय में उच्च अंक पाने वाली छात्राएं सलोनी यादव कक्षा 12 आयुषी गोंड कक्षा 10, अदिति श्रीवास्तान, अनु कुमारी, श्रेया कुशवाहा का सभी अतिथियों ने माल्यार्पण एव पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विज्ञान संचारक एवं समन्वयक त्रिपाठी ने विज्ञान पहल डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल अभिनंदन अंक पत्रिका भेंट की। सीमा नयन ने मनोहारी गीत प्रस्तुत कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने सभी छात्रों का करियर काउंसलिंग किया और बच्चों को बताया कि जीवन में कभी हार मत मानो तथा हमेशा आगे बढ़ते रहो। संचालन विद्यालय के अध्यापक अमित कुमार दुबे ने किया। प्रबंधक संगीता पांडेय, हरिशंकर मणि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सेन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

33 minutes ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

37 minutes ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

42 minutes ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

46 minutes ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

49 minutes ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

52 minutes ago