बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कैप्टन मनोज पाण्डेय सैनिक स्कूल लखनऊ में प्रधानमंत्री द्वारा ‘परीक्षा पर चर्चा’ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ तथा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में जिले के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल, चेक व टैबलेट का वितरण किया गया। इसके उपरान्त सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’’ कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप लोग लगन और कठिन परिश्रम से शिक्षा ग्रहण करते हुए परिवार, समाज व जनपद का नाम रोशन करें। आपको शिक्षा ग्रहण करने में प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है वे अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षकाएं, मेधावी छात्रों के अभिभावक, मेधावी छात्र-छात्राएं तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…