संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा आंगन-मेरी हरियाली अभियान के तहत जिले के नगर पंचायत मगहर में एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को हरियाली का महत्व बताया और कई स्थानों पर पौधे रोपते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था के मुख्य ट्रस्टी भाजपा नेता गौरव निषाद ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। यह प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने के साथ हमें सांसों के संकट से बचाते हैं। इसलिए सभी को अपने घर के आंगन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था इस सत्र में 500 पौधों को निःशुल्क वितरित करेगीl
डॉ. सुधांशु अरुणाभ मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण कार्य महान है। कहा गया है एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। उन्होंने संस्था के इस पहल की सराहना कीl
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुधांशु मिश्रा, कलामुद्दीन, धीरज मिश्र, बृजेश जायसवाल, राहुल गुप्ता, दिलशाद अहमद, इज़हार अहमद आदि लोगो को पौधा प्रदान किया गया।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…