बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली कैसरगंज अंतर्गत देवलखा गांव निवासी मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने खेत में लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवलखा जीवन लाल (45) स्वर्गीय वासुदेव मंगलवार को अपने खेत में गया। इसके बाद उसने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। नित्य क्रिया के लिए निकले लोगों ने शव फंदा से लटकता देखा। इस पर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को फंदे से उतरवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका इलाज जिला मुख्यालय से चल रहा था। युवक की मौत से परिवार के लोग विलख रहे थे।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…