संदिग्ध परिस्थितियों में मंदबुद्धि व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर टोला चईयापुर गांव में शनिवार को एक मंदबुद्धि व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पन्ने लाल यादव पुत्र कवि यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पन्ने लाल यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था और गांव में इधर-उधर घूमकर जीवन व्यतीत करता था। वह कभी किसी के घर से खाना खा लेता था, तो कभी बहन के पास चला जाता था। पन्ने लाल के परिवार में अब केवल एक बहन बची है, जिनका विवाह कई वर्ष पूर्व बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर गांव में हुआ था। बताया जाता है कि मृतक के पिता कवि यादव ने अपनी संपूर्ण संपत्ति अपनी बेटी के नाम कर दी थी। पन्ने लाल जीवनयापन के लिए कभी गांव में तो कभी बहन के पास रहा करते थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में मृत पाया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बघौचघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं कुछ लोग इसे सामान्य मौत मान रहे हैं तो कुछ इसकी परिस्थितियों को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

14 seconds ago

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

16 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

17 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

20 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

47 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago