Categories: Uncategorized

श्रद्धांजलि सभा चौराहे पर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर नगर के बस स्टेशन चौराहे पर पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने पूर्व सांसद को श्रद्घांजलि दी और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि चौधरी जी सादगी निर्भयता और उच्च विचारों के पुंज पुरुष थे। वह जहां एक ओर गो, गंगा, गीता और गांधी में आस्थावान थे, वहीं दूसरी ओर सर्वधर्म के प्रतीक भी थे। उनके यह जो भी ब्यक्ति फरियाद लेकर गया उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करते थे । वे जीवन जागृत भारतीय मनीषी थे।
जगन्नाथ चौधरी का जन्म तहसील क्षेत्र के कठौंड़ा गांव में 1 जनवरी 1925 को हुआ। वह जमीं से जुड़े क्षेत्र के सरपंच के रूप में राजनीति की शुरुआत किए। वह सरपंच के बाद क्षेत्र की जनता ने 1957 में सिकंदरपुर के पहली बार विधायक चुने गए। दूसरी बार भी चुनाव में सिकंदरपुर की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना। इसके बाद पुन: चिलकहर की जनता ने दो बार अपना विधायक बनाया। चौधरी ने उप्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे । 1984 में बलिया लोकसभा से संसद का चुनाव जीतकर कांग्रेस को जीत दिलाई।। वह एक मात्र जनप्रतिनिधि रहे जिन्होंने सरकार में सिंचाई एवं कृषि मंत्री रहते हुए क्षेत्र में नहरों का जाल बिछाया। लोकसभा की रहनुमाई के दरमियान शिक्षा, दूरदर्शन, विद्युतीकरण, कृषि-विज्ञान केंद्र, ओवरब्रीज व रेल लाइन के दोहरीकरण का निर्माण कराया। चौधरी जी गांधी परिवार के बहुत ही प्रिय रहे। 31 दिसंबर 1999 को मृत्यु हो गई । गंवई राजनीति से रहबरी की शुरुआत करने वाले चौधरी ने विधायक, सांसद और मंत्री पदों को सुशोभित करते हुए मौका मिलने पर कई विकास कार्य भी किया, जो आज भी बयां करते हैं हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर राजनीति को नया आयाम दे सकते है । क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने चौधरी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि विनय और विनम्रता के दिनमान जगन्नाथ चौधरी अप्रतिम थे। वह परित्यक्तों और मजदूर किसानों की पीड़ा को पढ़ने व जानने वाले गंवई जीवन के साधु पुरुष थे। उनकी समाजवादी सोच को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीशचंद तिवारी , पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, नवानगर ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, संजीव वर्मा ,अरविंद राय, पवन राय, जयराम पांडेय, अमरनाथ यादव, गणेश सोनी,लक्ष्मण यादव,त्रिलोकी यादव, गुड्डू सिंह, रामबचन यादव , मंजय राय हरेराम यादव आदि लोगों ने संबोधित किया ईश्वर पर चौधरी परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता रामप्रीत यादव व संचालन डा मोहन कांत राय ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

25 minutes ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

37 minutes ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

45 minutes ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

2 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

2 hours ago