गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10 अप्रैल को प्रो. के.एस. भार्गव मेमोरियल लेक्चर, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव मेमोरियल लेक्चर तथा प्रो. कमल रिसर्च फाउंडेशन लेक्चर की एक दिवसीय श्रृंखला का भव्य आयोजन हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर जितेंद्र पांडे (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), प्रोफेसर एस.एन. पाण्डेय (लखनऊ विश्वविद्यालय) तथा प्रोफेसर ए.एन. राय (डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। प्रो. ए.एन. राय इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं।
कार्यक्रम की संरक्षक कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. के.एस. भार्गव एवं प्रो. कमल के योगदान को याद करते हुए विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार द्विवेदी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ. दीपा श्रीवास्तव एवं डॉ. राजवीर सिंह चौहान की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफल रहा।
द्वितीय सत्र में व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। प्रथम व्याख्यान में प्रो. जितेंद्र पांडे ने “गीता और विज्ञान” विषय पर विचार रखे, जबकि द्वितीय व्याख्यान में प्रो. एस.एन. पाण्डेय ने “माइक्रोन्यूट्रिएंट मैनेजमेंट एंड क्रॉप प्रोडक्शन अंडर एनवायरमेंटल स्ट्रेस” विषय पर व्याख्यान दिया।
लंच के उपरांत प्रो. कमल रिसर्च फाउंडेशन लेक्चर आयोजित हुआ, जिसमें विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर कमल अस्वस्थता के बावजूद उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. ए.एन. राय ने “प्रो. कमल: व्यक्तित्व एवं कृतित्व” विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर अजय सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दीपा श्रीवास्तव ने किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…
भारत की जनगणना 2027: सुप्रीम कोर्ट की मुहर के साथ डेटा क्रांति की ओर बढ़ता…