जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश में शराब के ठेकों पर बट रहे एक बोतल पर एक बोतल फ्री के विरुद्ध राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शराब की एक बोतल के साथ दूसरी और तीसरी तक बोतल मुफ्त देने की योजना ने न केवल समाज को नैतिक रूप से कमजोर किया है, बल्कि यह राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव उषा राय ने कहा कि यह योजना यह संदेश देती है कि शराब को एक प्रोत्साहन के रूप में पेश किया जा रहा है जिससे राज्य में शराब के सेवन को बढ़ावा मिलेगा. उत्तर प्रदेश राज्य में पहले से ही सामाजिक और आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं और इस तरह की योजनाएं केवल इन असमानताओं को और बढ़ा सकती हैं यह योजना हमारे युवाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश भेजती है और शराब की लत को बढ़ावा देती है, जो स्वास्थ्य और समाज के लिए घातक है प्रदेश भर में कई शराब दुकानों पर लोगों में होड़ मच चुकी है, वे बंपर ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं जिससे क़ानून व्यवस्था के बिगड़ने का भी लगातार खतरा बना हुआ है आम आदमी पार्टी यह मानती है कि उत्तर प्रदेश के जरूरी और अहम मुद्दों पर निर्णय लेने के बजाय समाज को नशे की तरफ धकेल कर योगी सरकार समाज को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है! शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और राज्य सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए. हम राज्यपाल से आग्रह करते हैं कि:
योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बम्पर ऑफ़र को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए, शराब के प्रचार-प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाए। एवं शराब के बढ़ते अवैध कारोबार का खात्मा किया जाए,युवाओं और समाज के अन्य वर्गों में शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाय ,शराब के दुरुपयोग के कारण हो रही सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. कार्यक्रम में राजकुमार मौर्य, अशोक कुमार गुप्ता, रामदास यादव, नवीन कुमार, विपिन तिवारी, राजकुमार जयसवाल, दुर्गेश यादव , राजकुमार पांडे, रविकांत यादव, राकेश यादव, उषा राय आदि मौजूद रहे

Karan Pandey

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

7 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

8 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

8 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

8 hours ago