बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बहराइच सदर रोडवेज बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटाने को लेकर सामाजिक सरोकारों में लगातार अभिनव प्रयास कर रहे सामाजिक संगठन कलाम फाउंडेशन ने आज सरकारी बस स्टैंड के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दिया! कलाम फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि रोडवेज के सामने बहुत सी अवैध दुकानें संचालित होती हैं जो कहीं भी नगरपालिका में दर्ज नहीं है! लगभग सभी दुकानदार बिजली भी जलाते हैं जिनका कोई वैध कनेक्शन नहीं है! इन अवैध दुकानों की वजह से बस अड्डे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है आम जनमानस की परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं!
कलाम फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष यश सिंह रैकवार ने बताया अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए हमारा फाउंडेशन लगातार प्रयास करता रहेगा और हमें भरोसा है कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर के शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाने का प्रयास करेगा! प्रार्थना पत्र देने के दौरान आदित्य प्रताप मिश्रा,नीरज यादव,आयुष श्रीवास्तव,शिवम मिश्रा,सत्यम शुक्ला,आकाश सिंह समेत कलाम फाउंडेशन के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…