मुआवज़े की माँग को लेकर राज्यपाल के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

किसानो के साथ नहीं होने देंगे अन्याय -विजय रावत

एक हफ्ते के अन्दर निर्णय नहीं तो होगा आन्दोलन -विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को समाजवादी पार्टी व किसानो का एक प्रतिनिधी मंडल एस डी एम बरहज को रामजानकी मार्ग भूमि अधिग्रहण मामले मे मुआवज़े की माँग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो का शोषण कर रही है, रामजानकी मार्ग भूमि अधिग्रहण मामले पर सरकार गम्भीर नहीं हैं, क्योंकि मुआवज़े की माँग को लेकर किसान पिछले एक साल से धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है और विभाग बिना किसानो के अनुमति के भूमि एक्वायर किए जा रहा है। यह क़तई बर्दाश्त नहीं होगा अगर आज से एक हप्ते के अन्दर किसानो से बात कर उनके मुआवज़े का हल नहीं निकाला गया और किसानो के मुआवज़े मे हो रही कटौती बन्द नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी किसानो के साथ बरहज देवरिया बाई पास पर धरने पर बैठने का काम करेगी। इस दौरान प्रतिनिधी मंडल मे राजाराम यादव, रणविजय सिह, इन्जीनियर सत्येन्द्र यादव, दुर्गेश पान्डेय, शुभम सिह, राजन मिश्रा, अभिषेक यादव, सुरेश राजभर, अनिल निषाद इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago