जनहित से जुड़ी समस्याओ को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौपा ज्ञापन। बताते चले कि बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनहित से सरोकार रखने वाली समस्याओं को लेकर सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुरलीमनोहर जायसवाल ने कहा कि, बरहज के सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतू के कच्छप गति से हो रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाय, तथा पीपे के पुल का अबतक न लगना जनता के परेशानियों का सबब बना हुआ है।उन्होंने ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को बताते हुए कहा कि, बरहज विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी बाजार, बराव मोहरा मार्ग की सड़कों के जर्जर अवस्था को सही कराया जाय।तथा क्षेत्र को अगनजी की घटनाओं से बचाव के लिए बरहज तहसील परिसर में फायर सर्विस स्टेशन का जनहित में तत्काल प्रबन्ध किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द जनहित में इन समस्याओं का निराकरण किया जाय।इस दौरान रामपूर्वध, डॉ संजय सोलंकी ,जनक गौड़, उमेश यादव,अर्जुन,रामानंद यादव,राजन पाण्डेय, जम्बूदर्शन,मुकेश रॉय, चंद्रदेव प्रसाद,अखिलेश यादव, मोचिन्छ प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

4 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

5 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

5 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago